अबनाः ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठान की ओर बढ़ने का प्रयास करने वाले इस्राईल के ड्रोन विमान को मार गिराया है।
पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि एरोस्पेस युनिट की एंटी एयरक्राफ़्ट सिस्टम ने इस्राईली विमान को नतन्ज़ परमाणु केन्द्र के क्षेत्र में प्रवेश से पहले ही मार गिराया। ड्रोन को गिराने के लिए ज़मीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल को प्रयोग किया गया।
पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स ने अपने बयान में कहा है कि इस दुष्टतापूर्ण क़दम ने ज़ायोनी शासन की युद्धप्रेमी प्रवृत्ति को उजागर किया है।
बयान में कहा गया है कि ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स ईरान के अन्य सशस्त्र बलों के साथ मिलकर ईरान की धरती और महान जनता की रक्षा करती रहेगी और इस प्रकार की हरकतों पर जवाबी कार्यवाही के अपने अधिकार को सुरक्षित समझती है।
24 अगस्त 2014 - 19:23
समाचार कोड: 633231
ईरान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठान की ओर बढ़ने का प्रयास करने वाले इस्राईल के ड्रोन विमान को मार गिराया है।